
Dehradun: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी केदारनाथ की शरण में पहुंचे है. बाबा से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रधानमंत्री आज केदारनाथ और 19 मई को बद्रीनाथ जायेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तराखंड प्रवास पर पहुंचे. प्रधानमंत्री सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे जहां से कुछ देर बाद वह सीधे सीधे केदारनाथ के लिये रवाना होंगे. प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःपुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने किए दो आतंकी ढेर
पीएम मोदी की यात्रा को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और एसपीजी तैयारियों में जुट गई है. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि मोदी के आगमन से उत्तराखंड की जनता और भाजपा बहुत उत्साहित है. प्रधानमंत्री के इस दौरे का मकसद पूरी तरह से आध्यात्मिक है.
इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी की फिलॉसफी हिंसा की है, गांधी जी की नहीं है
केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मोदी केदारनाथ क्षेत्र में बनी ध्यान गुफा में ध्यान भी करेंगे. इसके अलावा वह केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे.
प्रधानमंत्री का पिछले दो साल में केदारनाथ का यह चौथा दौरा है. बता दें कि ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11,700 फीट है. जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12,250 फीट है.
इसे भी पढ़ेंःअंतिम चरण: 45 लाख 64 हजार मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला




