
Nagpur: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये. दरअसल उनका काफिला चंद्रपुर से नागपुर लौट रहा था. इसी बीच गाय को बचाने की कोशिश में काफिले की एक गाड़ी पलट गयी.
इसे भी पढ़ेंःआम चुनाव 2019 के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन, 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर होगी वोटिंग
हादसा चंद्रपुर जिले के वरोरा में हुआ. जहां सड़क के बीच में खड़ी एक गाय को बचाने के प्रयास में वाहन पलट गया. जिसमें उनका एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
गाय को बचाने की कोशिश में हादसा
खबर है कि भागवत चंद्रपुर से नागपुर लौट रहे थे. उसी समय एक एसयूवी के चालक ने सड़क पर एक गाय खड़ी देखी. चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया और तेज ब्रेक लगाया जिसके कारण एक टायर फट गया और वाहन पलट गया.
चंद्रपुर-नागपुर राजमार्ग पर वरोडा के निकट शाम पांच बज कर 15 मिनट पर ये हादसा हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि भागवत का वाहन पहले ही गाय को पार कर गया था.
इसे भी पढ़ेंःसंदेह किया जा रहा है कि चुनाव आयोग के तरीकों से राजनीतिक हिंसा पर अंकुश संभव नहीं
लेकिन उनके काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
ज्ञात हो कि भागवत को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा मिली हुई है. और एसयूवी में सीआईएसएफ के छह जवान थे, जिसमें से एक जवान वाहन पलटने के कारण घायल हो गया.
पुलिस ने बताया कि बाकी काफिला तय कार्यक्रम के अनुसार गुजरा और घायल सुरक्षा अधिकारी को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया.
इसे भी पढ़ेंःआयुष्मान योजना का हाल : इंप्लांट के इंतजार में मरीज, 2 महीने तक नहीं हो पा रहा ऑपरेशन




