Garhwa

गढ़वाः बेटे के तिलक से पहले उठी पिता की अर्थी, मजदूर की  पीटकर हत्या-विरोध में सड़क जाम

Garhwa: पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा के संग्रहे गांव में बेटे के तिलक से पहले एक पिता की अर्थी उठने से कोहराम है. सदर थाना के संग्रहे गांव निवासी 45 वर्षीय बिनोद बिंद की लाश बुधवार रात करीब आठ बजे कांडी थाना क्षेत्र के गरदाहा उच्च विद्यालय के पास सड़क किनारे बरामद की गयी.

मृतक के शरीर पर लाठी-डंडे से पिटाई के निशान मिले हैं. उधर, घटना की सूचना के बाद रात को ही कांडी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया और हत्यारों की तलाश में जुट गई.

इसे भी पढ़ेंःरामगढ़ः ऑटो और बस में भीषण टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों ने गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर जाम लगा दिया और उचित मुआवजे की मांग की. साथ ही हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशितों को समझाने के प्रयास में जुट गई. खबर लिखे जाने तक आक्रोशितों ने जाम लगाये रखा था.

बेटे की आज थी तिलक की रस्म

पुलिस ने बताया कि मृतक कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था. मृतक के बेटे की कुछ दिनों में शादी होनी थी.

इसे भी पढ़ेंःमोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में फंसने जा रही है

गुरुवार को उसके बेटे का तिलक रस्म होना था. मामले में मृतक के बेटे जितेंद्र बिंद ने कांडी थाने में सदर थाने के छतरपुर निवासी लखन बिंद तथा दिलीप बिंद पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ेंःजबरन बूथ में अंदर जाते BJP विधायक साधूचरण महतो का विडियो वायरल, कहा- मतदान से वोटरों को किया गया वंचित 

Related Articles

Back to top button