
Ranchi: कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता वार्ता में गुलाम नबी आज़ाद ने कहा की नेहरू ने भारत को अपने पैरों पर खड़ा किया इसलिए आबाद है. पकिस्तान ने अमेरिका की बात मानी इसलिए बर्बाद हो गया.
उन्होंने कहा की 1942 में जब पाकिस्तान हिंदुस्तान का बंटवारा हो रहा था उस वक़्त हमारे पास खाना नही था. 1947 में बंटवारा हुआ उस वक़्त भी हमारे पास खाना नही था. चावल नही था.
उस वक़्त अमरीका ने चावल देने की बात कही. लेकिन अपनी शर्त पर. उस वक़्त नेहरू ने हिंदुस्तान को अपने पैर पर खड़ा किया, इसलिए आज हिंदुस्तान आबाद है. वहीं पाकिस्तान ने अमेरिका की बात मानी और आज वो बर्बाद है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: औद्योगिक सिलाई केंद्र के निर्माण में ईट के टुकड़े का इस्तेमाल, उपायुक्त ने लगायी कार्यपालक अभियंता को फटकार
देश की शतप्रतिशत थर्मल परियोजना नेहरू ने शुरू की
नेहरू में तीन चीज़ें भारत को खड़ा करने के लिए लाये थे. नेहरू ने उद्योग भारत मे लगाया. दूसरा डैम बनाया. और तीसरा नहर बनायी. उसके बाद इंदिरा गांधी ने बचे हुए काम को पूरा किया.
नेहरू ने बिजली के प्रोजेक्ट शुरू किया, थर्मल पावर शुरू किया. इंदिरा ने इन सब काम को आगे बढ़ाया. शास्त्री जी ने भी किसानों को इन सब से जोड़ा. आज देश के ज्यादातर नहरे, डैम,थर्मल प्रोजेक्ट नेहरू के समय मे हुए.
यहां के शतप्रतिशत थर्मल परियोजना नेहरू ने शुरू किया. भारत में ही कपड़ा बनना शुरू हुआ. आज भारत दुनिया भर में कपड़े भेजता है. यहां तक कि एटॉमिक एनर्जी भी कांग्रेस की देन है. मीडिया बताये कि बीजेपी ने कोई काम किया हो.
इसे भी पढ़ेंः देखें वीडियोः रघुवर दास के होम ग्राउंड में आयोजित जनसभा में अमित शाह को सुनने नहीं आये लोग, खाली रह गयीं कुर्सियां
सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस के तरफ से कोई सवाल नही किये गये
आजादी के बाद चार लोग शहीद हुए. पहले गांधी, फिर इंदिरा गांधी (पंजाब में आतंकवाद के खत्म के लिए) की हत्या हुई, फिर राजीव गांधी की हत्या हुई (श्रीलंका से पनप रहे आतंकवाद के लिए).
जो पीएम देश की सीमा बचाने के लिए अपनी जान देता हो. बीजेपी ने कई पीएम बनाये लेकिन किया कुछ नही. सर्जिकल स्ट्राइक में कांग्रेस के तरफ से कोई सवाल नही किये गए. लेकिन जब मनमोहन सिंह ने कहा कि हमारे वक़्त में सर्जिकल स्ट्राइक हुए तो उसपर सवाल खड़ा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः कोडरमाः बिरहोर बच्चे को लगा लू, सदर अस्पताल में नहीं मिली दवा, बच्चे की मौत




