Sports

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, चोट के कारण तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन टूर्नामेंट से बाहर

Sydney: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को झटका लगा है. तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन कंधे की चोट से उबर नहीं पाये हैं.

इस वजह से वो विश्व कप से बाहर हो गये. और बुधवार को टीम में उनकी जगह केन रिचर्डसन को शामिल किया गया. हालांकि, जोश हेजलवुड को भी इस दौड़ में सबसे बड़ा उम्मीदवार माना जा रहा था.

पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए लगी थी चोट

यह चोट उन्हें मार्च में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की श्रृंखला के दौरान लगी थी. लेकिन उन्हें इस महीने के अंत में इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप के लिये टीम में शामिल किया गया था. लेकिन हाल की जांच से पता चला कि वह समय पर ठीक नहीं हो पायेंगे.

टीम के फिजियो डेविड बीकले ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से टीम और झाय के लिये बहुत निराशाजनक खबर है.’’ झाय अभी तक रिहैब सेंटर में हैं. और नेट्स में उनकी गेंदबाजी का आंकलन करने के बाद पाया गया कि वो अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं है.

जिसके बाद हमने चयनकर्ता और सलाहकारों से बातचीत के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप टीम से बाहर रखने का फैसला लिया है.”
इसके आगे उन्होंने कहा, ” हम झाय पर लगातार नजरें बनाए रखेंगे और आने वाले सप्ताह में उनका फिर से टेस्ट होगा, जिसक बाद हमे उम्मीद हैं कि वो ऑस्ट्रेलिया ए के इंग्लैंड दौर तक फिट हो जायेंगे.”

चयनकर्ताओं ने झाय रिचर्डसन की जगह पर केन रिचर्डसन का चयन किया है. जबकि जोश हेजलवुड को भी इस दौड़ में सबसे बड़ा उम्मीदवार माना जा रहा था.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया विश्वकप मिशन पर 25 और 27 मई को दो प्रैक्टिस मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा. जबकि अपने अभियान की शुरुआत 1 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा.

ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप:

आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरे, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, नाथन कूल्टर नाइल, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जाम्पा.

Related Articles

Back to top button