National

रमजान में मतदान के समय में बदलाव से चुनाव आयोग का इनकार

NewDelhi : रमजान माह में  मतदान के समय में बदलाव नहीं किया जायेगा.  चुनाव आयोग ने इससे संबंधि‍त अपील खारिज कर दी है.  खबरों के अनुसार चुनाव आयोग ने  रमजान के दौरान वोटिंग सुबह सात के बजाय सुबह साढ़े चार या पांच बजे से शुरू कराने से इनकार कर दि‍या है. चुनाव आयोग ने विचार करने के बाद पत्र लिखकर सूचित किया कि समय में बदलाव मुमकिन नहीं है. बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान अभी बाकी है.

पांचवें चरण के चुनाव के लिए मतदान छह मई को होगा. रमजान सात मई को शुरू हो रहा है. इस बीच छठे और सातवें चरण की वोटिंग होगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में वकील निजामुद्दीन पाशा ने एक याचिका दायर कर उन्होंने मांग की थी कि रमजान में मतदान सुबह सात बजे से कराने के बजाए सुबह पांच बजे से शुरू किया जाये. सुप्रीम कोर्ट ने मामले को चुनाव आयोग के समक्ष ले जाने को कहा, साथ ही आयोग को  हिदायत दी थी  कि इस बाबत जल्द फैसला किया जाये.

इसे भी पढ़ें – तेज बहादुर यादव ने वाराणसी से नामांकन खारिज होने पर सुप्रीम कोर्ट में दस्‍तक दी

 मुस्लिम मतदाता घंटों तक लाइन में लगकर कैसे वोटिंग करेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग याचिकाकर्ता की बात सुनते हुए विचार करे कि आने वाले चरणों में मतदान का समय बदला जा सकता है या नहीं. हालांकि, कोर्ट ने इस संबंध ने अपनी ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया था. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान को सात चरणों में बांटा गया है.  इस बीच दो चरणों का मतदान रमजान के महीने में है. ऐसे में धार्मिक गुरु और राजनेता ने नाराजगी जताई थी. रमजान-उल-मुबारक में मतदान कराये जाने की वजह से कम वोटिंग होने की आशंका भी जताई गयी थी.

सवाल उठाये जाने लगे थे कि रोजे और भीषण गर्मी के दौरान मुस्लिम मतदाता घंटों तक लाइन में लगकर कैसे वोटिंग में हिस्सा ले पायेंगे. अगर ऐसा हुआ तो इन राज्यों के मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटिंग का प्रतिशत कम रह सकता है और अगर वोटिंग का गणित ऐसा रहा तो स्थानीय तौर पर मुस्लिम मतदाता जिन पार्टियों को भी वोट देते हैं, उनकी विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों को इसका फायदा मिल सकता है.

इस पर चुनाव आयोग ने कहा था कि चुनाव पूरे महीने होंगे और ऐसे में रमजान को इससे अलग नहीं किया जा सकता. हालांकि, रमजान के दौरान आने वाले त्योहारों और शुक्रवार के दिन का ख्याल रखते हुए इन दिनों में मतदान नहीं रखा गया है.

इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2019 : पांचवे फेज में इन दिग्गजों की साख दांव पर, कांटे की है टक्कर

 

Related Articles

Back to top button