National

राफेल: अवमानना मामले में राहुल ने दाखिल किया जवाब, बयान पर जताया खेद

New Delhi: देश में आज चौथे चरण के लिए वोटिंग जारी है. एक ओर चुनावी संग्राम है. वहीं दूसरी ओर देश के सर्वोच्च न्यायालय में एक राजनीतिक लड़ाई भी लड़ी जा रही है.

राफेल केस में राहुल गांधी के बयान को लेकर अवमानना केस में आज कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जवाब दाखिल किया गया है. राहुल गांधी की ओर से दायर हलफनामे में पुराने जवाब को ही आधार बनाया है.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद : पानी छिड़काव की मांग पर कंपनी के मालिक ने कहा – “डस्ट नहीं खाओगे, तो गोली खाओ” और मार दी गोली

चौकीदार चोर है वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने खेद जताया है. लेकिन अपना जवाब देते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भी घेर लिया है.

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ के समक्ष गांधी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सुनील फर्नाडिस ने नोटिस पर जवाब दाखिल किया. ज्ञात हो कि न्यायालय ने गांधी की टिप्पणी ‘चौकीदार चोर है’ को लेकर उनके खिलाफ 23 अप्रैल को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया था.

इसे भी पढ़ेंःआसनसोलः बाबुल सुप्रियो की कार पर हमला, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प-लाठीचार्ज

जवाब में बीजेपी को घेरा

राहुल गांधी ने अपने पुराने जवाब को आधार बनाते हुए आज हलफनामा दाखिल किया है. बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से खेद जताया है. लेकिन साथ ही इस मामले को लेकर बीजेपी को भी घेरा और कहा कि बीजेपी भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राफेल मामले में क्लीन चिट बनाकर बाहर फायदा उठा रही है.

राहुल ने अपने हलफनामे में कहा कि मीनाक्षी लेखी की याचिका को जुर्माने के साथ खारिज किया जाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी कोर्ट का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार में घसीट कर रही है.

इसे भी पढ़ेंःचौथे चरण में नौ राज्यों की 72 सीटों के लिए मतदान, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Related Articles

Back to top button