Khas-Khabarlok sabha election 2019National

चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 सीटों के लिए मतदान, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

New Delhi: लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी है. चौथे चरण में करीब 12.79 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं. निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 1.40 लाख मतदान केन्द्र बनाए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःपलामू, चतरा और लोहरदगा सीट के लिए वोटिंग जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

9 राज्यों में वोटिंग

सोमवार को महाराष्ट्र में 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 13-13, पश्चिम बंगाल में आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा में छह-छह, बिहार में पांच, झारखंड में तीन और जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग सीट के कुछ हिस्सों में मतदान हो रहा है.

चौथे चरण में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काफी कुछ दांव पर है क्योंकि 2014 के चुनावों में पार्टी को इन 72 सीटों में से 56 सीटें मिली थीं. इनमें से कांग्रेस को महज दो, तृणमूल कांग्रेस को छह और बीजू जनता दल (बीजद) को छह सीटें मिली थीं.

इसे भी पढ़ेंःपलामू :  राजद प्रत्याशी ने ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा, सीसीटीवी कवरेज की मांग की

कई हेवीवेट नेताओं की किस्मत का फैसला

चौथे चरण का मतदान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस. एस. अहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो सहित 961 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेगा.

इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, अधीर रंजन चौधरी, भाकपा से कन्हैया कुमार, भाजपा के विजयंत पांडा, कांग्रेस से उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी से डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस से शताब्दी रॉय और कांग्रेस से मिलिंद देवड़ा चुनाव मैदान में हैं.

इस चरण के साथ ही जहां झारखंड में लोकसभा चुनाव के वोटिंग की शुरूआत हुई है. वहीं ओडिशा और महाराष्ट्र में चुनाव खत्म हो जाएंगे. आज ओडिशा और मध्यप्रदेश में कुछ विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है.

Related Articles

Back to top button