Khas-Khabarlok sabha election 2019Palamu

पलामूः कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग, EVM खराब होने के कारण कुछ जगह देर से शुरू हुआ मतदान

Palamu: राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. पहले चरण में पलामू के अलावा चतरा और लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है. यहां कुल 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

इस चरण में कुल 44 लाख 55 हजार 785 मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग कर रहे हैं. इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 6072 केन्द्र बनाए गए हैं. मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा के ब्यापक प्रबंध किए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंःपलामू, चतरा और लोहरदगा सीट के लिए वोटिंग जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पलामू में कई जगह ईवीएम में खराबी, देर से शुरू हुआ मतदान

पलामू और गढ़वा जिले में कई जगहों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत की गई. इस कारण वोटिंग देर से शुरू हुई. पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में बूथ संख्या 154 पर ईवीएम खराब पाया गया.

इसी तरह जिले के छतरपुर में बूथ संख्या 75 एवं चैनपुर के 132 पर ईवीएम खराब रहने के कारण मतदान देर से शुरू हुआ.
जिले के नक्सल इलाके डगरा में पहली बार लोग वोटिंग में भाग ले रहे हैं. उनमें भारी उत्साह देखा जा रहा है. उधर गढ़वा में मतदान केंद्र संख्या 133 पर ईवीएम खराब रहने के कारण निर्धारित समय से लेट वोटिंग शुरू हुई.

शाम चार बजे तक होगी वोटिंग

सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई है. शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग होगी. मतदान शुरू होते ही कई केन्द्रों में वोटरों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गयी.

इसे भी पढ़ेंःचौथे चरण में नौ राज्यों की 72 सीटों के लिए मतदान, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

भीषण गर्मी का मौसम होने के कारण वोटर सुबह में ही मतदान करना मुनासिब समझ रहे हैं. तेज धूप-लू के बीच कतारबद्ध होकर वोटिंग के लिए खड़ा रहना मुश्किल साबित होगा.

850485 वोटर करेंगे 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

पलामू लोकसभा क्षेत्र में कुल 2426 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. जिनमें से 778 अतिसंवेदनशील हैं. जहां 1850485 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते देखे जा रहे हैं. इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 998001 है, जबकि 852459 महिला मतदाता हैं. थर्ड जेंडर के 25 मतदाता भी हैं और 30158 नये मतदाता हैं, जिनकी आयु 18-19 वर्ष की है.

पलामू में शहरी क्षेत्र में 167 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जबकि शेष 2257 मतदान केन्द्र ग्रामीण इलाकों में है. मतदान केन्द्रों के लिए 1686 भवनों का इस्तेमाल किया गया है. एक सीट के लिए 19 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है.

CRPF, BSF, ITBP एवं जिला पुलिस पर सुरक्षा की जिम्मेवारी

मतदान केन्द्रों की सुरक्षा की जिम्मेवारी सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, जिला पुलिस के 15 हजार जवानों पर है. आसमानी सुरक्षा के लिए बीएसएफ के विशेष हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःपलामू :  राजद प्रत्याशी ने ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा, सीसीटीवी कवरेज की मांग की

पलामू संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर 70 कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान के लिए विशेष तौर पर कोबरा और जगुआर के जवानों को लगाया गया हैं.

पलामू में कौन-कौन से 19 प्रत्याशी

वीडी राम- भाजपा

घुरन राम-राजद

अंजना भुइयां-बसपा

जोरावर राम-निर्दलीय

बालकेश पासवान-अनेका

सत्येन्द्र पासवान-भाससपा

सुषमा मेहता-भाकपा माले

ब्रजमोहन पासवान-निर्दलीय

उमेश कुमार पासवान निर्दलीय

अमरिंद्र पासवान -भारतीय लोक सेवा दल

उदय कुमार पासवान-जन संघर्ष विराट पार्टी

प्रयाग राम-प्रॉटिस्ट सर्व समाज

बबन भुइयां-जय प्रकाश दल

मदन राम- भाकपा माले रेड स्टार

श्याम नारायण भुइयां- बहुजन मुक्ति पार्टी

दिनेश राम- निर्दलीय

रामजी पासवान-निर्दलीय

विजय कुमार – निर्दलीय

श्रवण कुमार रवि- निर्दलीय

Related Articles

Back to top button