
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश बिमलेंदु भूषण मंगलमूर्ति और जस्टिस अनिल कुमार चौधरी स्थायी जज बने. दोनों के स्थायी जज होने का आदेश न्याय विभाग की ओर से जारी किया गया था. इधर हाईकोर्ट के व्हाइट हॉल में आयोजित किए गए समारोह में दोनों जजों को चीफ जस्टिस अनिरूद्ध बोस ने शपथ दिलाई.
इसे भी पढ़ें – सीएम के विधायकी बचाने के अल्टीमेटम के बाद भाजपा विधायक हुए एकजुट, आजसू का कार्यालय का खोलने में दिया…
न्यायिक सेवा के रहे हैं अधिकारी दोनों
मिली जानकारी अनुसार न्यायाधीश बिमलेंदु भूषण मंगलमूर्ति और जस्टिस अनिल कुमार चौधरी न्यायिक सेवा के अधिकारी रहे हैं. दोनों 20 मई 2017 को हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे. दोनों के कार्यकाल संतोषजनक पाए जाने के बाद स्थायी जज नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया था.
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव : अतिआत्मविश्वास हो सकता है कांग्रेस के लिए घातक, भितरघात से बढ़ेगी पार्टी की मुश्किलें
राज्य के विधि सचिव भी रह चुके है बिमलेंदु भूषण मंगलमूर्ति
मिली जानकारी के अनुसार बिमलेंदु भूषण मंगलमूर्ति राज्य के विधि सचिव भी रह चुके हैं. झारखंड राज्य ऊर्जा निगम के वरीय विधिक सलाहकार भी थे. वह पलामू, पटना, जमशेदपुर, दुमका, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, हजारीबाग और रांची में जिला जज रह चुके हैं. जस्टिस अनिल कुमार चौधरी झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी थे. वह तेनुघाट, राजमहल, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गोड्डा और बोकारो में जिला जज रह चुके हैं.




