
Bengaluru : चौकीदार चोर है और 100 फीसदी चोर है… यह बात राहुल गांधी ने फिर कर्नाटक के कोलार में आयोजित चुनावी रैली में दोहरायी. रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री मेादी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये कैसा चौकीदार है, जिनके सामने देश का पैसा लूट कर चोर भाग जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि देश के हर चोर के नाम में मोदी-मोदी कैसे है! उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि चौकीदार चोर है और 100 सदी चोर है. उन्होंने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख, किसानों की कर्जमाफी और सालाना दो लाख रोजगार का वादा करने वाली भाजपा ने वादाखिलाफी की.
इसे भी पढ़ेंः द्रमुक-कांग्रेस गठजोड़ पर पीएम का निशाना, मोदी को हराने सभी भ्रष्ट एकजुट हो गये हैं
कांग्रेस की सरकार गरीबों को पैसा देगी
राहुल ने कहा कि उन्होंने 15 लाख तो नहीं दिया, लेकिन कांग्रेस की सरकार गरीबों को पैसा देगी. गरीबों के खाते में हर साल 72 हजार रुपए यानि कि पांच साल में तीन लाख 60 हजार रुपए दिये जायेंगे. न्याय योजना के दावे पर सवाल उठाने वाली भाजपा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वे पूछते हैं कि पैसे कहां से आयेंगे? मोदीजी मैं आपको बताता हूं.पैसा अंबानी जैसे आपके दोस्तों की जेब से आयेगा. नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या की जेब से आयेगा.
इसे भी पढ़ेंः राफेल डील के बाद फ्रांस सरकार ने अनिल अंबानी के 1200 करोड़ माफ किये : फ्रेंच अखबार Le Monde




