
NewDelhi : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर SC ने 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ने फिल्म भविष्येर भूत पर प्रतिबंध के मामले में ममता सरकार को फटकार लगाते हुए 20 लाख रुपये का फाइन किया है. सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार से कहा कि वे 20 लाख रुपये बांग्ला फिल्म निर्देशक अनिक दत्त और सिनेमा हॉल के मालिकों को दें. जान लें कि पश्चिम बंगाल में भविष्येर भूत पर बिना वजह प्रतिबंध लगाये जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी.
इसे भी पढ़ेंः यूपीः बालियान ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का लगाया आरोप, कैराना सांसद ने बताया बदतमीज
सिनेमा हॉल प्रबंधन की ओर से कहा गया, ऊपर से आदेश है
फिल्म में कथित तौर पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों पर कटाक्ष किया गया था. आरोप है कि इस वजह से पिछले महीने फिल्म रिलीज होने के एक दिन बाद इसे राज्य भर के सभी सिनेमा हॉल से हटा दिया गया था. फिल्म निर्देशक अनिक दत्त ने दावा किया था कि सीएम ममता बनर्जी के कहने पर ही सभी सिनेमा हॉल में उनकी फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया गया. इसके खिलाफ अनिक दत्त ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में कहा गया था कि 15 फरवरी को यह फिल्म प्रदर्शित हुई थी लेकिन 16 फरवरी के बाद इसे बिना किसी कारण के कोलकाता के सभी सिनेमा हॉलों से हटा दिया गया था.
सिनेमा हॉल प्रबंधन की ओर से कहा गया था कि ऊपर से आदेश है लेकिन ऊपर से किसने आदेश दिया, यह किसी ने भी नहीं बताया था. इसके खिलाफ पूरी बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री सड़कों पर उतर आयी थी लेकिन सिनेमा हॉल वालों की हिम्मत नहीं हुई कि इस फिल्म को दोबारा प्रदर्शित कर सके इसलिए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी. SC ने फिल्म के प्रदर्शन को हरी झंडी दे दी.
इसे भी पढ़ेंः 1.36 अरब के करीब पहुंची भारत की जनसंख्या, हर साल 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी: रिपोर्ट




