JharkhandRanchi

चुनावी तपिश के बीच मौसम बदल रहा, आंधी-पानी के साथ वज्रपात की भी आशंका

Ranchi : झारखंड में चुनावी तपिश के साथ मौसम भी तेजी से करवट ले रहा है. सोमवार को झारखंड के कई इलाकों में आंधी और बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत कई जिलों में तेज हवा चलेगी. साथ ही गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. सोमवार की सुबह राजधानी समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई.

इसे भी पढ़ें :जो साहब रख रहे सब पर नजर, उन पर हर वक्त है अपने हमसफर की नजर

राजधानी समेत 10 जिलों में तेजी से बदल रहा मौसम

 

राजधानी समेत प्रदेश के 10 जिलों में तेजी से मौसम बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार रांची,  बोकारो, गुमला,  हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़,  पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम,  सिमडेगा,  सरायकेला-खरसावां पर इसका अधिक असर पड़ेगा. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है.

गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में भी कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : गुजर गये छह महीने, दो आइएएस और चार आइएफएस को केंद्र में नहीं मिली जगह

9 और 10 अप्रैल को भी हो सकती है बारिश

9 और 10 अप्रैल को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. 9 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की आशंका है.

10 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा समेत रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है. 11 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में भी कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें :लोकसभा चुनावः बिहार, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ शुरू हुआ अभियान

Related Articles

Back to top button