National

कांग्रेसी नेता व अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कहा, मोदी के नेतृत्व में  हिंदू सबसे हिंसक धर्म बन गया है

Mumbai : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदू सबसे सबसे हिंसक धर्म बन गया है.  कांग्रेस नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने यह बयान  दे कर हल्‍चल मचा दी है. बता दें कि मुंबई नोर्थ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं उर्मिला  मातोंडकर ने  इंडिया टुडे को दिये अपने साक्षात्कार में कहा, जो धर्म अपनी सहिष्णुता के लिए जाना जाता है, वह उन सभी में सबसे अधिक हिंसक हो गया है.  नरेंद्र मोदी सरकार के पांच सालों से मुझे सबसे ज्यादा नफरत है. इस क्रम में एक्ट्रेस ने कहा, भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूर्ण अभाव था.

देश अराजकता की स्थिति की ओर बढ़ रहा था,  जहां लोगों को लगता है कि हिंसा ही एकमात्र रास्ता था. इस क्रम में  45 वर्षीय स्टार ने मोदी सरकार पर देश में नफरत और धार्मिक असहिष्णुता का माहौल बनाने का आरोप लगाया.   बता दें कि उर्मिला 27 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुई थीं.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, अमित शाह की उम्मीदवारी खारिज करने की मांग

उर्मिला मातोंडकर 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्री थीं

उर्मिला मातोंडकर 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं.  उन्होंने रंगीला, सत्या, खूबसूरत, जुदाई, जंगल सकित कई अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया. बता दें कि पूर्व में कांग्रेस ने मुंबई उत्तर सीट से लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा को उतारा था. उन्होंने जीत हासिल की थी.  कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी शेट्टी के खिलाफ किसी चर्चित चेहरे को उतारना चाहती थी.  इसी वजह से मातोंडकर का चयन किया गया.  इस सीट  से भाजपा नेता राम नाइक ने 1989 और 1999 के बीच प्रतिनिधित्व किया था.  राम नाइक वर्तमान में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं.  2004 में गोविंदा ने राम नाइक को हराया था. 2009 में इस सीट पर निरूपम को जीत मिली थी.

इसे भी पढ़ेंः शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेसी हो गये,  कहा-भाजपा वन मैन शो,  टू मैन आर्मी बन गयी है 

Related Articles

Back to top button