
New Delhi: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की उम्मीदवारी खारिज करने की कांग्रेस ने की है. इसके लिए कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंची है.
कांग्रेस ने अमित शाह पर अपने चुनावी हलफनामे में सही जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है. साथ ही गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से उनको चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग भी कर डाली है.
इसे भी पढ़ेंः आज कांग्रेस में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव
बेटे के कर्ज का जिक्र नहींः चावड़ा
कांग्रेस उम्मीदवार सीजे चावड़ा ने हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शाह ने अपने नामांकन पत्र में गांधीनगर के एक प्लॉट की कीमत कम दिखाई है.
कागजातों की जांच के दौरान सीजे चावड़ा ने शुक्रवार को शाह की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए दावा किया जब शाह राज्यसभा का चुनाव लड़ रहे थे उस वक्त उन्होंने घोषित किया था कि उन्होंने अपने बेटे जय शाह की कंपनी के लिए अपनी संपत्ति गिरवी रखकर 25 करोड़ रुपये का कर्जा लिया था, जिसका जिक्र हलफनामे में नहीं है.
हालांकि जिला चुनाव अधिकारी एस के लांगा ने चावड़ा की अर्जी को खारिज कर दिया है. वहीं कांग्रेस की आपत्ति पर भाजपा के प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा कि विपक्षी पार्टी और उसके उम्मीदवार अमित शाह की इमेज खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःबरही विधायक मनोज यादव चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार, शनिवार को करेंगे…
साथ ही कहा कि कांग्रेस ने जांच किए बिना आपत्ति जताई. जबकि हकिकत ये है कि ऋण चुका दिया गया है और गिरवी रखी संपत्ति को वापस ले लिया गया है.
उल्लेखनीय है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार गांधीनगर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. गुजरात की 26 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होनी हैं.
इसे भी पढ़ेंःजेवीएम को झटका, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने थामा लालटेन




