
New Delhi: भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तान का कोई भी एफ-16 लड़ाकू विमान लापता नहीं है. शुक्रवार को अमेरिकी मीडिया के हवाले से यह खबर चली कि पुलवामा अटैक के बाद भारत और पाक की वायुसेना के लड़ाकू विमानों की झड़प में पाकिस्तान का एफ-16 नहीं गिरा था. इस रिपोर्ट में 27 फरवरी को हुए डॉगफाइट में गिराए गए पाकिस्तान के एफ-16 विमान की सच्चाई पर सवाल उठाए गए. इस खबर के बाद भारतीय वायुसेना ने रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कि भारत के मिग बायसन के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तान एयरफोर्स के एक F-16 को मार गिराया था, जो पाक अधिकृत कश्मीर में 7-8 किमी अंदर सब्जकोट इलाके में गिरा था.
इसे भी पढ़ें – जेवीएम को झटका, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने थामा लालटेन
पाक का एक जेट वापस नहीं लौटा था
वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटरसेप्ट किए गए रेडियो कम्यूनिकेशन से भी इस बात की पुष्टि हुई थी कि 27 फरवरी को भारत पर हमले की कोशिश में शामिल एक F-16 जेट अपने बेस पर वापस नहीं लौटा. जिस दिन दोनों देशों के वायुसेना के लड़ाकू विमान डॉगफाइट में शामिल थे उस दिन दो अलग-अलग जगहों पर इजेक्शन (प्लेन से आपात स्थित में बाहर निकलना) की पुष्टि हुई है. इजेक्शनवाले दोनों स्थान करीब 8-10 किमी दूर थे. इनमें से एक IAF का मिग 21 वायसन और दूसरा पाक का लड़ाकू विमान था. इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर से साफ पता चलता है कि PAF एयरक्राफ्ट कोई और नहीं एफ-16 ही था.
इसे भी पढ़ें – भाजपा आठ अप्रैल को जारी कर सकती है अपना चुनावी घोषणापत्र
क्या कहा गया था रिपोर्ट में
अमेरिकी पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल में पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गणना की गई और पाया कि सभी विमान मौजूद हैं. यह खबर दो वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के हवाले से चलायी गयी है. यह खुलासा सीधे तौर पर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के उन दावों के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने एक पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था. खबर में कहा गया, ‘यह संभव है कि पुराने मिग-21 बायसन विमान को उड़ा रहे वर्तमान ने पाकिस्तानी एफ-16 पर निशाना साधा हो, फायर किया हो और उन्हें लगा हो कि उन्होंने विमान को मार गिराया।’
इसे भी पढ़ें – बरही विधायक मनोज यादव चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार, शनिवार को करेंगे नामांकन



