Read Next
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
Back to top button
Jammu : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक वाहन खाई में गिर गयी. इस घटना में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना देर रात की बताई जा रही है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
इसे भी पढ़ें : पलामू : जमाने के साथ बहुत कुछ बदला, 1970 के दशक में जनप्रतिनिधि धनबल से नहीं, जमीनी पकड़ से जीतते थे…
नियंत्रण खोने से हुई दुर्घटना
घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उझान-ढंडकोट के दरहल क्षेत्र की है. शनिवार रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर यह दुर्घटना हुई. वाहन सब्जी गांव जा रहा था. चालक ने तीखे मोड़ पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई.
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी जिसके बाद पुलिस दल, चिकित्सकों एवं अर्द्धचिकित्सकों की टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची.
उन्होंने बताया कि चार लोग मृत मिले जबकि तीन की हालत नाजुक थी. लेकिन दरहल के स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई. जबकि बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए एक व्यक्ति को जम्मू भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर