HazaribaghJharkhand

HAZARIBAGH: पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Hazaribagh: हज़ारीबाग पुलिस ने अंतरजिला में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधी हज़ारीबाग बूचड़ टोली मुहल्ला के निवासी हैं. जिनके पास से तीन घातक हथियार भी बरामद हुए हैं.

बरामद हथियार में एक देसी सेमि ऑटोमेटिक 7.65 बोर की पिस्टसल, एक देसी 32 बोर की पिस्टल, पिस्टल की दो मैगजीन और 18 कारतूस है.

हज़ारीबाग सदर एसडीपीओ कमल किशोर ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि रामगढ़ जिला अंतर्गत 29 जनवरी 2019 को दवा दुकान से एक लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी. पुलिस ने लूट में संलिप्त रामगढ निवासी युसूफ को गिरफ्तार किया था.

यूसुफ की निशानदेही पर हज़ारीबाग पुलिस और रामगढ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोनू कुरैशी और दानिश मल्लिक को उनके घर से गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ेंः महागठबंधन में शामिल दलों की 31 मार्च को होगी बैठक, लोकसभा चुनाव की साझा रणनीति पर होगी चर्चा

लूट की घटना में गिरोह है सक्रियः एसपी

मामले में हज़ारीबाग एसपी मयुर पटेल ने बताया कि ये लुटेरे कई घटनाओं में संलिप्त हैं. जिसकी जांच चल रही है. दानिश के खिलाफ सदर थाना काण्ड संख्या 145/18 अंकित है. सभी घटनाओं में एक गिरोह सक्रिय है. अपराधियों की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः GIRIDIH: भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष को कोयला तस्कर हर सप्ताह पहुंचाते हैं मोटी रकम, तस्करों के पास से जब्त डायरी से हुआ खुलासा

Related Articles

Back to top button