
Dhanbad : वैश्विक महामारी कोरोना के लिए चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से यह कहा गया है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाये. जिला प्रशासन ने लोगों में जागरुकता और सूचना के मकसद से हेल्पलाइन नंबर जारी जारी किया है.
इस बाबत नोडल अधिकारी डॉ विकास कुमार राणा ने कई प्रकार की अहम जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए वैक्सीन के स्टॉक में कोई कमी नहीं है.
इसे भी पढ़ें :आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा IPL का 14वें सीजन, विराट और रोहित की सेनाओं में होगा ओपनिंग मुकाबला
जिले में वैक्सीन का 90 हजार अतिरिक्त डोज मंगाया गया है, जो कि धनबाद जिले में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सुचारू रखेगा. इसके अलावा वैक्सीनेशन से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी या जानकारी के लिए जिला स्वास्थ्य समिति धनबाद के द्वारा एक AEFI हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गयी है.
जो व्यक्ति कोविड-19 की वैक्सीन ले चुके हैं और उनको किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई है या होती है तो वह लोग मोबाइल नंबर +919608264821 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं.
वैक्सीन लेने के उपरांत उल्टी, पेट दर्द, बदन दर्द, बुखार या और भी कोई तकलीफ हो तो तुरंत दिये गये नंबर पर फ़ोन कर इसकी जानकारी जरूर दें.
इसे भी पढ़ें :राज्य में तीन सौ मेगावाट तक की हो रही लोड शेडिंग, औसतन पांच घंटे कट रही बिजली




