JharkhandRanchi

राज्य के सभी हाट बाजारों में नियमित रूप से लगेंगे मोबाइल मेडिकल कैंप : स्वास्थ्य मंत्री

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा बैठक की. सभी सिविल सर्जन से जिलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है. ये सेवा का विभाग है. कहा कि यहां संसाधनों की कमी है लेकिन इसे चुनौती के रूप लिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जिले के सभी सिविल सर्जनों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले मेलों और साप्ताहिक हाट बाजारों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया हैं. सभी हाट बजारों में मेडिकल कैंप नियमित रूप से आयोजित किये जायेंगे. मेडिकल कैंप में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ और दवा भी उपलब्ध रहेगी. वातावरण और परिस्थितियों के अनुसार होने वाले रोगों के उपचार की व्यवस्था इस चलंत चिकित्सा शिविर में होगी.

इसे भी पढ़ें : झाविमो का भाजपा में विलय, झामुमो ने कहा, बीजेपी नेता बौखलाकर कर रहे अनर्गल भाषणबाजी

प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों की जवाबदेही तय करें सिविल सर्जन

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में अच्छे काम करने वाले और ईमानदार पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने धनबाद में डॉ कैलाश प्रसाद पर हुए हमले के बाद सिविल सर्जन को जिम्मेदारी का निवर्हन करने के लिए धन्यवाद दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन से कहा कि खुले मन से काम करें. दिक्कत हो तो उन्हें बतायें. एक जिले में पोस्टिंग होने के बाद भी दूसरे जिले में प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों की जवाबदेही तय करें.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि कोई चिकित्सक एक जिले में पदस्थापित हैं, और दूसरे जिले में जाकर प्रेक्टिस कर रहे हैं तो, इसके लिए सिविल सर्जन जिम्मेवार होंगे. सभी सिविल सर्जन को ऐसे मामलों का ध्यान रखने को कहा गया है. उन्होंने कहा किसी भी अधिकारी को डरने की जरूरत नहीं हैं, सिविल सर्जन भी मन से डर हटा दें, न किसी को घूस देना है न किसी को लेना है, भ्रष्टाचार के मामले पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें :  कांग्रेस में शामिल हुए प्रदीप और बंधु, आरपीएन ने कहा- जेवीएम के 3 में 2 विधायक कांग्रेस के साथ

15 दिनों में कार्ययोजना तैयार कर भेजें प्रस्ताव

स्वास्थ्य मंत्री ने सारे सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर अपनी कार्ययोजना तैयार कर विभाग को भेजें. जिले में वर्तमान मानवसंसाधन, आधारभूत संरचना समेत अन्य चीजों की रिपोर्ट बनाकर विभाग को दें. स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य करेगा.

महिला संबंधित रोगों और कुपोषण पर विशेष ध्यान दे

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि महिला संबंधित रोगों की रोकथाम और उपचार के लिए विशेष ध्यान दें उन्होंने कुपोषण के लिए एक मजबूत एक्शन प्लान बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया है. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी, अभियान निदेशक, राज्यों के सभी सिविल सर्जन समेत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी और जिला अकॉउंट पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : राज्य के सरकारी स्कूलों में एक लाख दिव्यांग बच्चे मात्र 333 रिसोर्स शिक्षकों के भरोसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button