Corona_UpdatesJharkhandMain SliderRanchi

784 नये कोरोना मरीज मिले, 8 की मौत, कुल पॉजिटिव केस 90486

Ranchi: झारखंड में गुरुवार को 784 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनको मिलाकर राज्य कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 90486 हो गये हैं जिनमें एक्टिव केस 9272 हैं.

नये मरीजों में रांची से 247, बोकारो से 24, चतरा से 12, देवघर से 16, धनबाद से 32, पूर्वी सिंहभूम से 233, गढ़वा से 7, गिरिडीह से 5, गोड्डा से 4, गुमला से 17, हजारीबाग से 17, जामताड़ा से 8, खूंटी से 24, कोडरमा से 25, लातेहार से 2, लोहरदगा से 7, पाकुड़ से 4, पलामू से 7, रामगढ़ से 16, साहेबगंज से 3, सराईकेला से 37, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम से 34 लोग शामिल हैं.

राज्य में पिछले 24 घंटों में 8 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई जिससे मरने वालों को कुल आंकड़ा 775 हो गया है. राज्य में अब तक 80439 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – पहली बार झारखंड के सभी जिलों को मिले खेल पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button