JharkhandRanchi

74 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रति माह मिलेगी सम्मान राशि, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा चिन्हित 74 आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की सूची पर स्वीकृति प्रदान की है.

चिन्हित किये सभी आंदोलनकारी अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए किये गये आंदोलन से जुड़े हैं.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट के जरिये ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi:  शिक्षकों के प्रोफाइल अपडेट होने तक डीएसई, डीईओ से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तक का वेतन रुका

शोषण करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे, जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें.

इसके साथ ही उन्होंने विदेश मंत्रालय से मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की भी बात कही है.

इसे भी पढ़ें : तीन नवप्रोन्नत आइएएस को मिला विभाग, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण के संयुक्त सचिव बने अजयनाथ झा

जिलाे के डीसी द्वारा आंदोलनकारियों को प्रदान की जायेगी सुविधा

चिन्हित आंदोलनकारियों को राज्य सरकार ने निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करायेगी. ये सुविधाएं संबंधित जिला के डीसी द्वारा प्रदान की जायेंगी.

मुख्यमंत्री के दिये निर्देश के बाद संबंधित जिलों के डीसी के द्वारा उनके जिले के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रतिमाह सम्मान पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : राज्य निशक्तता कार्यालय और एनसीटीई के बीच दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर पत्राचार, समस्या जस की तस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button