
Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी इलाके के दलादली टीओपी के पास टायर दुकान में भीषण आग लगी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. वहीं इस मामले की जानकारी अग्निशमन टीम को दी गई है. टायर दुकान में आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है इसका फिलहाल आकलन नहीं हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है.




