Read Next
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
02/11/2026
बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर बने गड्ढों का ‘गिरिराज कुंड’, ‘शैलेंद्र कुंड’ व ‘कुंदन कुंड’ नाम रखा
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
Back to top button
New Delhi: कोरोना वायरस के मद्देनजर लगाये गये लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर अपने-अपने घर जानें को बेचैन हैं. इसी क्रम में सात मजदूर साइकिलों से बिहार स्थित अपने गांव लौट रहे थे.
ये सभी दिल्ली की झील खुर्द सीमा को पार करने का प्रयास कर रहे थे. जिन्हें पुलिस ने सोमवार देर रात पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown के बीच शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम के शपथ ग्रहण के 29 दिनों बाद पांच सदस्यीय कैबिनेट का गठन
लॉकडाउन में नहीं था कोई काम इसलिए जा रहे थे गांव
पुलिस न बताया कि ये श्रमिक दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी के सुल्तानपुर गांव स्थित एक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें जब रोका तो श्रमिकों ने बताया कि वे बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं और लॉकडाउन के कारण यहां उनके पास कोई काम नहीं था.
इसे भी पढ़ें- मुंबई के बाद अब तमिल न्यूज चैनल के 25 पत्रकार कोरोना पॉजिटिव, रोकना पड़ा लाइव शो, दिल्ली के पत्रकारों का होगा टेस्ट
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उन्होंने कहा कि उन्हें भोजन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके पास कोई काम नहीं है और वे घर जाना चाहते हैं.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी थी. देश में गत 24 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है.
इसे भी पढ़ें- साधुओं की लिंचिंग क्यों हुई, यह सेकुलरों से मत पूछिये, उनसे पूछिये जो लिंच मॉब को माला पहना रहे थे