JharkhandLead NewsMain SliderNational

इंजीनियरिंग एस्पिरेंट्स के लिए 7 जनवरी है महत्वपूर्ण, शिक्षा मंत्री करेंगे जेईई एडवांस्ड के तारीखों की घोषणा

31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी

Ranchi : रांची सहित देशभर के आईआईटीज में दाखिले की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए सात जनवरी महत्वपूर्ण होने जा रहा है. इसी दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल आईआईटीज में दाखिले की योग्यता और 2021 में होने वाले जेईई एडवांस्ड परीक्षा के तारीखों की घोषणा करेंगे. उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्वीट से दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सात जनवरी की शाम छह बजे घोषणा की जायेगी.

गौरतलब है कि देश में परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है. साथ ही 2021 में होने जा रही राष्ट्रीय स्तर के एडमिशन टेस्ट की तारीखें भी घोषित हो रही है. इसी कड़ी में देश 23 आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तारीख घोषित की जायेगी.

नौ मई को होगा “ क्लैट“

राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण एडमिशन टेस्ट में से एक क्लैट के तारीख भी घोषित कर दिये गये हैं. इस परीक्षा के रैंक के आधार पर देश की 23 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलता है. क्लैट – 2021 के लिए एप्लीकेशन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस साल उम्मीदवारों को तीन महीने का समय एप्लीकेशन देने के लिए दिया गया है. स्टूडेंट्स एक जनवरी से 31 मार्च तक एप्लीकेशन दे सकते हैं. वहीं एंट्रेंस टेस्ट 9 मई को लिया जायेगा.

16 जनवरी तक जेईई मेन के लिए आवेदन का मौका

जेईई एडवांस्ड से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जेईई मेन के तारीख भी घोषित कर दिये हैं. जेईई मेन से 30 एनआईटी सहित ट्रिपल आईटी और दूसरे सेंट्रल फंडेड इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलता है. इस टेस्ट में शामिल होने के लिए 16 जनवरी तक अंतिम अवसर है. जेईई मेन परीक्षा 2021 साल में चार बार आयोजित होगी. परीक्षा का पहला सत्र फरवरी में होगा. इसके बाद यह मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित होगी. जेईई मेन का फरवरी सत्र 23,24,25, 26 फरवरी 2021 है. मार्च सत्र 15,16,17, 18 मार्च 2021 है. अप्रैल सत्र 27,28,29, 30 अप्रैल 2021 है. अंतिम सत्र मई में है जो 24,25,26 27, 28 मई 2021 को लिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button