NEWS

ड्रग्स केस में रिया संग 6 आरोपियों को नहीं मिली बेल, जेल में कटेगा टाइम  

Mumbai : ड्रग्स केस मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं.मुबई की सेशंस कोर्ट ने रिया की जमानच याचिका खारिज कर दी है. रिया के साथ ही  अन्य 6 आरोपियों की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है.

रिया के अलावा आरोपियों में शोविक, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद, बासित परिहार शामिल हैं. इस सभी जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है. जिससे अब सभी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. हालांकि इससे पहले भी रिया ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी, लेकिन वो खारिज कर दी थी. रिया के वकील अब जमानत के लिए हाईकोर्ट जायेंगे.

इसे भी पढ़ें – Corona संक्रमण की बेकाबू रफ्तार, एक दिन में रिकॉर्ड करीब एक लाख नये केस, मौत का आंकड़ा 76 हजार के पार

जेल में रिया का तीसरा दिन

रिया फिलहाल मुंबई के भायखला जेल में हैं. और वो 22 सितंबर तक इसी जेल में रहेंगी. रिया का जेल में आज तीसरा दिन है. जिस दिन रिया की गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन NCB के लॉकअप में ही रात गुजारनी पड़ी थी. लेकिन अगले ही दिन रिया को भायखला जेल शिफ्ट कर दिया गया था. भायखला जेल में रिया का सेल इंद्राणी मुखर्जी के साल के पास ही है. इंद्राणी मुखर्जी शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी है.

यहां बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के संबंध ड्रग्स पैडलर्स की बात NCB की पूछताछ में सामने आयी थी. वहीं रिया की ओर से ड्रग्स खरीदने की भी बात NCB के सामने कबूली गयी थी. लेकिन ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर रिया ने साफ मनाही कर दी थी. रिया ने पूछताछ में कहा था कि वो सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदती तो थीं, लेकिन खुद नहीं लेती थीं. जबकि NCB की पूछताछ में रिया के भाई शोविक ने स्वीकार किया था कि वे रिया के कहने पर ही सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदते थे. दरअसल रिया और उनके भाई शोविक पर ड्रग्स खरीदने और बेचने का आरोप लगा है.

इसे भी पढ़ेंः भेलवाघाटी नरसंहार की 15वीं बरसी आज: उस खूनी रात को याद कर अब भी भयभीत हो जाते हैं ग्रामीण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button