JharkhandRanchi

राज्य कर्मियों का 58 प्रतिशत डीए हुआ, संकल्प जारी

Ranchi: राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ गया है. केंद्र के अनुरूप तीन प्रतिशत डीए बढाने की कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है. अब 55 के बजाए 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा. इसका सातवां वेतनमान प्राप्त राज्य कर्मियों को मिलेगा. एक जुलाई 2025 से अक्टूबर माह तक का बकाया मिलेगा. नवंबर की सैलरी से बढ़ा डीए मिलेगा. महंगाई भत्ता का लाभ पेंशनभोगी व पारिवारिक पेंशन भोगी को दिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button