
Ranchi : गृह मंत्रालय ने झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सेवा पदक देने की घोषणा कर दी है. 2 पुलिसकर्मियों को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 5 पुलिसकर्मियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक, 2 पुलिसकर्मियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जायेगा. 25 फरवरी 2021 में पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट गांव के सेमरहट टोला में झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर महेश भुईयां को मार गिराने वाले आइपीएस अधिकारी पलामू के तत्कालीन एडिशनल एसपी के विजय शंकर को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा. मुठभेड़ में पुलिस ने एक-47, पिस्टल आदि बरामद किया था. इसके अलावे जगुआर के शहीद 6 जवान कुंदन कुमार, परमानंद चौधरी, अजय कुजूर, देव कुमार महतो, अजीत औड़ेया, रमकंडा, और कृष्ण प्रसाद नियोपाने को मरनोपरांत वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा. बता दें कि जून 2018 में भंडरिया थाना क्षेत्र में बूढ़ा पहाड़ से लगे खपरीमहुआ गांव के पास नक्सलियों द्वारा किये गये सीरियल बम ब्लास्ट में जगुआर के छह जवान शहीद हो गये. इसमें पलामू हुसैनाबाद के कुंदन कुमार, दुमका रघुनाथगंज के परमानंद चौधरी, गुमला जिले के बसिया निवासी अजय कुजूर, गोड्डा पथरगामा निवासी देव कुमार महतो, गढवा रमकंडा निवासी अजीत औड़ेया, रमकंडा, और रांची डोरंडा निवासी कृष्ण प्रसाद नियोपाने शामिल थे. पुलिस और झारखंड जगुआर की टीम एलआरपी से लौट रही थी. खपरीमहुआ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से करीब 50 मीटर दूर जैसे ही पोलपोल गांव के पहुंच पथ पर पहुंची, नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम में ब्लास्ट होने लगा. जैसे-जैसे सुरक्षाबल आगे बढ़ते गए, वे विस्फोट में उड़ते चले गए. झारखंड में पहली बार नक्सलियों ने ऐसा सीरियल बम ब्लास्ट कर पुलिस को बड़ी क्षति पहुंचाई. नक्सलियों ने घटनास्थल पर 80 सीरीज बम लगाए थे. जवानों के पैर पड़ते ही उनमें विस्फोट होता गया. 80 में से 30 बम में विस्फोट हुआ.
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
स्पेशल ब्रांच के डीएसपी अरविंद कुमार, जमशेदपुर सीसीआर के डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, वायरलेस हेटक्वाटर में टेक्निकल इंस्पेक्टर विमलकांत कुमार, एटीएस में तैनात एसआई साकिर अंसारी, एटीएस में तैनात एएसआई जेम्स टोप्पो, चाईबासा में तैनात एएसआई रजनीश कुमार, एसटीएफ में तैनात हवलदार मुकरू सुंडी, एटीएस में तैनात हवलदार बलराम बहादुर राना, जैप-7 के हवलदार सुभाष धोबी, एटीएस के सिपाही मंगल गुरुंग, जैप-1 के सिपाही लालू लामा, जगुआर इंस्पेक्टर शंकर कामती, संचार एवं तकनीकी सेवा में तैनात इंस्पेक्टर राजीव कमल, चाईबासा जिला बल एसआई तुफैल खान, जैप-10 एसआई गुरुदेव ठाकुर जगुआर के एसआई सिंहराज तमांग, रांची जिला बल के मो अरशद खां, चाईबासा जिला बल के एएसआई बसंत कुमार पासवान, जगुआर के एसआई रंजीत कुमार, जैप-6 के हवलदार बच्चन कुमार सिंह, जगुआर के हवलदार अमित कुमार, जैप-10 के महिला हवलदार प्रभात केरकेट्टा और जगुआर के हवलदार संजय कुमार गोराई
वीरता के लिए पुलिस पदक
एसटीएफ के शहीद आरक्षी कृष्ण प्रसाद न्यौपाने, परमानंद चौधरी, अजीत औरैया, कुंदन कुमार सिंह, देव कुमार महतो, अजय कुजूर, चतरा जिला बल के एसआई सुशील टुडू, आईपीएस के विजयशंकर, पलामू जिला बल एसआई प्रभात रंजन राय, आरक्षी छोटेलाल कुमार, दुमका जिला बल एसआई फागू होरो रामगढ़ जिला बल के इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो, एसआई रामेश्वर भगत, लातेहार के तत्कालीन एएसपी अभियान विपुल पांडे, रांची में तैनात इंस्पेक्टर बृज कुमार, सिमडेगा जिलाबल के एसआई सत्येंद्र कुमार सिंह, हवलदार अरविंद मिंज, आरक्षी नवनीत नवल, चाईबासा जिला बल के एसआई अर्जुन कुमार सिंह पलामू जिला बल के आरक्षी रंजीत कुमार सीआरपीएफ के तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट रविंद्र कुमार और इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू
असाधारण आसूचना कुशलता पदक
आइपीएस प्रभात कुमार, रांची रेंज के डीआइजी अनुप बिरथरे, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, एसआईबी के इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी और एसआइबी के आरक्षी मुकेश कुमार सिंह
अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक
रांची जिला बल की एसआइ रूपा बाखला और डीएसपी जय प्रकाश नारायण चौधरी
इसे भी पढे़ं – पलामू में बाबा बागेश्वर धाम कार्यक्रम मामले में अब 29 जनवरी को HC में सुनवाई



