
Hazaribagh : आचार्य श्री विद्यासागर के मुनि बनने के 50 वर्ष पूरे हुए हैं. उपलक्ष्य में मंगलवार को हजारीबाग़ की ह्र्दयस्थली आनन्दा चौक में 23 फीट ऊंचे आचार्य श्री विद्यासागर संयम कीर्ति स्तम्भ का अनावरण बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने फीता काटकर किया. मौके कर आचार्य श्री प्रमाण सागर जी महाराज ,मुनि श्री अरहसागर जी महाराज,सांसद जयंत सिन्हा,विधायक उमा शंकर अकेला ,विधायक मनीष जयसवाल,मेयर,उपमेयर,समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग ओर जैन समाज से जुड़े लोग उपस्थित थे.
इससे पूर्व रांची से हजारीबाग़ कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर राज्यपाल का स्वागत बैंड बाजे के साथ किया गया.जैन समाज की महिलाओं ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया.कीर्ति स्तम्भ का अनावरण कर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू नगर भवन पहुंची, जहां राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
इसे भी पढ़ें :झारखंड मैट्रिक बोर्ड का एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड
मुनि श्री 108 प्रमाण सागर व अरहसागर से लिया आशीर्वाद

नगर भवन में दिगम्बर जैन पंचायत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की . इसके साथ ही आचार्य श्री विधासागर की फोटो का अनावरण किया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को जैन समाज की ओर से कीर्ति स्तम्भ की मूर्ति भेट की गई.राज्यपाल ने मुनि श्री 108 प्रमाण सागर ओर मुनि श्री अरहसागरजी से आशीर्वाद प्राप्त किया.
इसे भी पढ़ें :होली में रंग लगाने को ले बच्चों में हुआ विवाद दो समुदायों की पत्थरबाजी में हुआ तब्दील
हजारीबाग़ के इतिहास में एक नई इबारत
इस मौके पर उपस्थित आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज ने कहा कि हजारीबाग़ के आनन्दा चौक में यह कीर्ति स्तम्भ पूरे देश मे एकलौता स्तम्भ है. पूरे देश में 122 कीर्ति स्तम्भ बने हैं, लेकिन ये स्तम्भ अपने आप मे दूसरे अन्य स्तम्भ से भिन्न है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग़ के इतिहास में एक नई इबारत है.
सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि यह हजारीबाग़ के लिए स्वर्णिम अवसर है.इतिहास में हजारीबाग़ का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी राज्य की पावन भूमि धार्मिक दृष्टि से समृद्ध है.आज मुझे कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं.
इसे भी पढ़ें :सड़क दुर्घटना में मेधा डेयरी रांची के इंचार्ज समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत




