
Ranchi: रामानुजगंज-गढ़वा रोड सेक्शन पर दानरो नदी पर बने पुल की स्थिति काफी खराब हो गयी है. यह ब्रिज कई जगहों से जर्जर हो गया है. विभिन्न माध्यमों से इसकी जानकारी पथ निर्माण विभाग को मिलने के बाद विभागीय सचिव सुनील कुमार ने एनएच के इंजीनियरों को अविलंब इस पुल की स्थिति की जानकारी लेने को कहा है साथ ही स्थल निरीक्षण कर ब्रिज के मरम्मत या जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर देने को कहा है. इसके अलावा जहां तत्काल ब्रिज की मरम्मत आवश्यक है, उसे तुरंत करने को भी कहा है.
इसे भी पढ़ें: निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी ताराचंद की जमानत पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
दरअसल, गढ़वा के कार्यपालक अभियंता सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार के समक्ष इस पुल की जर्जर स्थिति पर ध्यान आकृष्ट कराया था साथ ही कभी भी दुर्घटना होने की आशंका भी जतायी है. दानरो नदी पर बना यह पुल काफी पुराना है, वर्तमान में यह एनएच 343 पर रामानुजगंज-गढ़वा सेक्शन का हिस्सा है हालांकि, इंजीनियरों ने बताया कि यहां पर नया ब्रिज बनाने की योजना तैयार की गयी है.




