NEWS

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला

Ranchi :  झारखंड प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का सोमवार को तबादला किया गया है. इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

जानें कौन कहां गये

  • बंशीधर नगर (गढ़वा) के एसडीओ कमलेश्वर नारायण को हुसैनाबाद (पलामू) का एसडीओ नियुक्त किया गया है.
  • महुआडांड़ (लातेहार) के एसडीओ सुधीर कुमार दास को सिमरिया (चतरा) का एसडीओ बनाया गया है.
  • ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत संयुक्त सचिव गिरिजा शंकर प्रसाद को आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है.
  • सरायकेला-खरसावां जिलांतर्गत ग्रामीण विकास अभिकरण में लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन निदेशक मुस्तकीम अंसारी को कोल्हान प्रमंडल में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकार का सचिव बनाया गया है.
  • पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग में खेलकूद उपनिदेशक राकेश कुमार को राज्यपाल सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें – BGH पर आरोप: डॉक्टर आते नहीं, नर्सें फेंककर देती हैं दवा, ICU में नहीं मिलता खाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button