Uncategorized

गुम होती बकरियों का खुला राज,ग्रामीणों की जाल में फंसा तेंदुआ

Sahibganj:   एक के बाद एक गुम होती बकरियों के रहस्य ने ग्रामीणों को दहशत में डाल रखा था.उनकी समझ से परे था कि आखिरकार ये कैसे गुम हो रही हैं कोई बड़ा जानवर उसका शिकार तो नहीं कर रहा .इस रहस्य से पर्दा तब उठा जब एक तेंदुआ ग्रामीणों की जाल में फंस गया.तालझारी प्रखंड के पहाड़पुर ग्राम के प्रधान टोला के पास पहाड़ पर एक तेंदुआ को ग्रामीणों ने बड़ी सावधानी से पकड़ा.इस दौरान तीनपहाड़, धमधमिया, निमगाछी सहित अन्य गांवों के लोग जुटे. लोगों ने क्षेत्र के पहाड़ों में और भी तेंदुवे के होने की संभावना जतायी

इसे भी पढ़ें –पलामू : एटीएम बदलकर ठगों ने निकाल लिये 1.41 लाख, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कड़ी सुरक्षा में कैद तेंदुआ, देखने उमड़े शहरवासी  

leopard

तेंदुए के बच्चे को कड़ी सुरक्षा  के बीच शनिवार को वन विभाग परिसर लाया गया जहां उसे देखने के लिए बच्चे-बड़े सभी उम्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.तेंदुए को पिंजड़े में बंद कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है मिली जानकारी के अनुसार 2 से 3 दिन तक उसका इलाज किया जाएगा इसके बाद ही उसे रांची भेजा जाएगा. तेंदुए को पकड़ने में वन क्षेत्र के पदाधिकारी प्रेमचंद्र शुक्ला, वनपाल बिहार मंडल, राजीव राय , फाॅरेस्ट गार्ड क्रिस्टोफर सोरेन सहित कई अन्य लोगों ने अपनी भूमिका निभाई  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button