
Ranchi: कोरोना की रफ्तार झारखंड में धीमी पड़ गई है, फिर भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी है. 24 घंटे के अंदर रिम्स में कोरोना संक्रमण के पांच नए मरीजों को इलाज के लिए एडमिट कराया गया है. जबकि पहले से वहां पर 28 मरीज इलाजरत है. ऐसे में रिम्स में कोरोना मरीजों की संख्या अब 33 हो गई है. वहीं सदर हॉस्पिटल में कोरोना के मात्र दो मरीज बचे है. जल्द ही रिकवरी के बाद उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : द मिलानी क्लब का 109 वां स्थापना दिवस मना, बंगाली समुदाय की है खास पहचान
रिकवरी रेट 98 परसेंट
कोरोना के नए मरीजों की तुलना में दोगुने मरीज ठीक हो रहे है. इस रफ्तार से मरीजों का रिकवरी रेट झारखंड में 98 परसेंट पहुंच गया है. जिससे कि स्वास्थ्य विभाग की चिंता थोड़ी कम जरूर हुई है. अब राज्य में एक्टिव मरीज 3256 है., लेकिन गुरुवार को हुई 2 की मौत के बाद आंकड़ा 5308 पर पहुंच गया है.
सैंपल टेस्टिंग में आई कमी
कुछ दिनों पहले कोरोना पीक पर था. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने एक दिन में एक लाख सैंपल टेस्टिंग करने का निर्देश दिया था. जिससे कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों का पता लगाकर इंफेक्शन को फैलने से रोका जा सके. तब टेस्टिंग 70 हजार से अधिक हो रहा था. अब टेस्टिंग की रफ्तार भी कम पड़ गई है. एक दिन में 54 हजार सैंपल टेस्ट किए जा रहे है. अगर टेस्टिंग बढ़ती है तो कोरोना के नए मामले भी बढ़ने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें : क्लाइमेट चेंज थीम पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया वैश्विक समस्या के प्रति जागरूक




