
Giridih: बेंगाबाद थाना पुलिस ने 5 अपराधियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दर्जन भर से अधिक गैस सिलेंडर, बाइक के टायर, सिंचाई वाले टुल्लू पंप और मोबिल की पेटी बरामद किया है.
ये भी पढ़ें- ‘भारत मां की सुरक्षा में सरहद पर तैनात है दो-दो बेटे, गांव में खतरे में पिता की जान’
सदर एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से एक अपराधी भागलपुर जिला के मदारगंज गांव निवासी हेंमत झा है, जबकि अन्य चारो गिरिडीह के ही रहने वाले हैं. जिसमें दो अपराधी शहरी क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला निवासी सुनील वर्मा और मछली मुहल्ला का सुनील सिंह उर्फ छोटू सिंह शामिल है. इसी प्रकार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेलाटांड गांव से दो अपराधी मोनू वर्मा और अरुण वर्मा को भी पुलिस ने दबोचा है.
ये भी पढ़ें- दुमका डीसी के संरक्षण में तेजी से फल-फूल रहे अवैध धंधे, राजस्व का हो रहा नुकसान: सीता सोरेन
एसडीपीओ ने बताया कि सुनील वर्मा और सुनील सिंह ही चोरी की घटना से पहले रेकी किया करता था. दोनों ने ही मिलकर पूरा गिरोह तैयार किया था. जैन गैस एजेंसी के सोनबाद गांव स्थित गैस गोदाम से दर्जन भर घरेलू सिलेंडर्स की चोरी हुई थी. इसकी सूचना भी एजेंसी संचालक ने बेंगाबाद थाना में दिया था.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th result 2020: जल्द जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट
इसी प्रकार पूरा गिरोह इलाके में खेतों से किसानों के टुल्लू पंप की चोरी भी करता था. बेंगाबाद पुलिस ने सबसे पहले सुनील वर्मा को गिरफ्तार किया, फिर इसके निशानदेही पर पुलिस ने चारो अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई, साथ ही चोरी के सामान को भी बरामद किया.




