ChatraCrime NewsJharkhand

‘भारत मां की सुरक्षा में सरहद पर तैनात हैं दो-दो बेटे, गांव में खतरे में पिता की जान’

Chatra: जिस मां के दो-दो बेटे सरहद की सुरक्षा में लगे हैं, उसी मां का सुहाग आज खतरे में है. गांव के कुछ दबंगों ने उस सेना के जवान के पिता को भूमि विवाद में पीट-पीटकर न सिर्फ अधमरा कर दिया बल्कि खेती बारी करने पर भी रोक लगा दिया है. पिता का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.

मामला चतरा जिले के हंटरगंज प्रखण्ड के ढोलिया गांव का है. जहां गांव के ही विश्वनाथ यादव, दिलचंद यादव सहित अन्य लोगों पर देश की रक्षा में बार्डर पर तैनात सैनिकों के पिता ब्रजेश सिंह को सिर्फ इसलिए बुरी तरह से मारकर अधमरा कर खेत मे फेंक दिया कि उन्होंने अपनी खेत को बाजबरन जोत रहे लोगों को खेत जोतने से रोका.

ये भी पढ़ें- दुमका डीसी के संरक्षण में तेजी से फल-फूल रहे अवैध धंधे, राजस्व का हो रहा नुकसान: सीता सोरेन

दरअसल, जिस खेत की जुताई दबंगों द्वारा की जा रही थी, उसका मामला न्यायालय में चल रहा है. इसी बात को ब्रजेश सिंह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्हें बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया गया. मामले को लेकर एसडीओ चतरा राजीव कुमार ने हंटरगंज सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे, परन्तु सीओ के लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना घटी.

पीड़ित ब्रजेश सिंह की पत्नी सुषमा देवी ने बताया कि मेरे दो-दो बेटे देश की रक्षा के लिए श्रीनगर में तैनात हैं, परन्तु हमारे परिवार की जान आज खुद खतरे में है. जब हमारी रक्षा स्थानीय प्रशासन नहीं कर रही है तो आम जनता से क्या उम्मीद करना.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th result 2020: जल्द जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट

उन्होंने कहा कि मेरे पति खाद्य-पदार्थ लाने पाण्डेयपुरा जा रहे थे. इसी क्रम में खेत जुताई होते देखकर उन्हें रोका तो उनलोगों ने न सिर्फ उन्हें मारकर खेतों में ही फेंक दिया बल्कि उनका मोबाइल व पैकेट से दो हजार रुपये भी छीन लिए.

वहीं आरोपी विश्वनाथ यादव ने बताया कि जिस जमीन को हम जोत रहे थे वह हमारी जमीन है और इस पर हम खेती करते आ रहे हैं. उसने बताया कि जमीन पर 144 लगा हुआ है. मामला रांची कोर्ट, चतरा कोर्ट, एसडीओ कोर्ट में भी चल रहा है.

ये भी पढ़ें-  ‘गलवान से चीन ने हटाए सैनिक तो झड़प वाली जगह से भारतीय सेना भी हटी 1.5 KM पीछे’

इधर, थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि ढोलिया में भूमि विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है. इस मामले में एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्रार्थमिकी दर्ज की गई है. आगे मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button