Crime NewsLead NewsNationalTOP SLIDER

BIG BREAKING : बालाघाट में नक्सलियों ने दो गांव वालों की हत्या की, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 4 नक्सली ढेर

मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा

New Delhi : मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सलियों ने दो गांव वालों की हत्या कर दी. ऐसी सूचना मिली है कि मालखेड़ी गांव के रहनेवाले इन दो लोगों की हत्या मुखबिरी के शक में की गई. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने लांजी के जंगल से 7 नवंबर को विस्फोटक जब्त किया था. नक्सलियों को शक था कि गांव वालों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी.

इसे भी पढ़ें : हमें एकजुट होकर देश को आगे ले जाना होगा, तभी भारत विश्व गुरु बनेगाः रघुवर दास

महाराष्ट्र पुलिस के C-60 कमांडर शामिल थे मुठभेड़ में

इधर, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. इसमें 4 नक्सली मारे गए. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस के C-60 कमांडर शामिल थे. कुछ दिन पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को भी गिरफ्तार किया था. नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : सुरक्षाबलों के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, पत्नी और बच्चे के साथ अफसर की मौत, 7 जवान भी हुए शहीद

Related Articles

Back to top button