
New Delhi : महिला विश्व कप के मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 244 रन बनाए थे. इस मैच में पूजा वस्त्रकार ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी लगाई. पूजा ने 59 बॉल पर 67 रन की पारी खेल टीम को संभाला.वहीं स्नेह राणा ने 53 और स्मृति मंधाना ने 52 रन बनाए.
इसे भी पढ़ें :बंद के मद्देनजर रांची पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी
पाक टीम 137 रन पर सिमटी
वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम महज 137 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सिदरा आमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए लेफ्टआर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. उनके अलावा झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने 2-2 सफलता हासिल की. एक-एक विकेट दीप्ति शर्मा और मेघना सिंह को मिला.
That’s that from #INDvPAK game at #CWC22.
Pakistan are bowled out for 137 in 43 overs.#TeamIndia WIN by 107 runs.
Scorecard – https://t.co/ilSub2ptIC #INDvPAK #CWC22 pic.twitter.com/jmP7xCPowi
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 6, 2022
भारत ने 7 विकेट पर 244 रन बनाए थे
मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 244 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में 137 रन पर सिमट गई. लेफ्टआर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से अब तक नहीं हारी
महिलाओं के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत से शुरुआत हुई. पहले ही मैच में पाकिस्तान को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से अब तक नहीं हारी है. यह चौथी जीत है.
तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भारत को चौथी और पांचवीं सफलता दिलाई. उन्होंने पहले सिदरा आमीन और उसके बाद निदा डार को कैच आउट कराया.
इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: बी.एड कॉलेजों में 3741 सीट खाली, अब चौथे राउंड की होगी काउंसलिंग




