Education & CareerJharkhandRanchi

380 मेडिकल ऑफिसर नियुक्ति के लिए 5 जून तक आवेदन, एप्लीकेशन के समय MBBS रजिस्टर्ड होना जरूरी नहीं

Ranchi: कोविड-19 के दौरान डॉक्टरों की कमी को देखते हुए जेपीएससी की ओर से मेडिकल ऑफिसर नियुक्ति के लिए पूर्व में निकाले गये आवेदन को विस्तार दिया गया है. नियुक्ति के एप्लीकेशन में इजाफा हो इसके लिए नियम वर्ग में बदलाव किया गया है.

पहले एप्लीकेशन के दौरान आवेदक का बतौर एमबीबीएस डॉक्टर रजिस्टर्ड होना जरूरी था. इस शर्त को अब हटा दिया गया है. अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट साक्षात्कार के समय अन्य डॉक्यूमेंट्स के साथ ही दिखाना होगा.

380 पदों पर होनी है नियुक्ति

जेपीएससी की ओर से 7 अप्रैल को मेडिकल ऑफिसर नियुक्ति का आवेदन निकाला गया था. इस आवेदन से मेडिकल ऑफिसर के 380 पदों पर नियुक्ति होनी है. उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन 5 जून तक जमा कर सकते हैं और 6 जून तक एप्लीकेशन फीस दे सकते हैं.

एप्लीकेशन की प्रक्रिया जारी है. ऑनलाइन एप्लीकेशन जेपीएससी की वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in में जा कर करना होगा. परीक्षा फीस अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी, एसटी व ट्राइबल उम्मीदवार के लिए 150 रुपये है.

इसे भी पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमण में रिकॉर्ड बढ़ोतरीः एक हफ्ते में एक तिहाई से अधिक केस आये सामने, आंकड़ा 50 हजार के करीब

कोटिवार है पदों की संख्या

जेपीएससी की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 380 पदों में 161 पद अनारक्षित, 124 पद एसटी, 16 पद एससी, 32 पद बीसी वन, 10 पद बीसी टू और 37 पद इब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गयी है. मेडिकल ऑफिसर पद पर नियुक्ति के लिए योग्यता निर्धारित की गयी है.

आवेदक का एमसीआइ और किसी भी राज्य से मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया होना चाहिए. आवेदक ने मेडिकल कॉलेज में एक वर्ष का इंटर्नशिप जरूर किया हो. इसके अलावा 1 अगस्त 2020 को अवेदक न्यूनत उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए.

अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित श्रेणी के लिए 35 वर्ष, बीसी वन और टू के लिए 37 वर्ष, महिला के लिए 38 वर्ष और एससी-एसटी उम्मीदवार के लिए 40 वर्ष तय की गयी है. दिव्यांगों को अधिकतम उम्रसीमा में 10 वर्ष की छूट दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- गुजरात से 1233 प्रवासी मजदूर पहुंचे धनबाद, कहा- इस हालत में भी सरकार ने लिये 720 रुपये

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा. लिखित परीक्षा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के सिलेबस पर होगा. लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कट ऑफ भी जारी किया गया है. इसके तहत कट ऑफ अनारक्षित के लिए 40 प्रतिशत, बीसी टू के लिए 36.5 प्रतिशत, बीसी वन के लिए 34 प्रतिशत, एससी, एसटी व महिला के लिए 32 प्रतिशत और ट्राइबल कंडीडेट के लिए 30 प्रतिशत अंक तय किये गये हैं.

ऐसा है परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों के चयन के लिए जो लिखित परीक्षा होगी उसमें एमसीक्यू टाइप सवाल पूछे जायेंगे. परीक्षा दो घंटे की होगी. जिसमें 100-100 अंक के चार पेपर की परीक्षा उम्मीदवारों को देनी होगी.

पहला पेपर जेनरल मेडिसीन का होगा जो 100 अंक का होगा. दूसरा पेपर दो हिस्सों में होगा. पहला हिस्सा चाइल्ड डिजीज का होगा जो 40 अंक का होगा, वहीं दूसरा हिस्सा चाइल्ड वेलफेयर का होगा जो 60 अंक का होगा. तीसरा पेपर भी दो हिस्से में होगा. पहला हिस्सा जेनरल सर्जरी का होगा जो 60 अंक का होगा. दूसरा हिस्सा ऑर्थोपेडिक सहित डिसेबल्ड साइंस से जुड़ा होगा जो 40 अंक का होगा. वहीं चौथा और आखिरी पेपर इएनटी और गाइनो से जुड़ा होगा जो क्रमश: 25-25 और 50 अंक का होगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 40 अंक का इंटरव्यू भी देना होगा.

इसे भी पढ़ें- #Covid-19: राजस्थान में 35 नये संक्रमित मिलने से आंकड़ा 3193 हुआ, ओडिशा में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button