World

बुर्किना फासो में आतंकवादी हमले में 35 लोगों की मौत, 80 आतंकी भी ढेर

Ouagadougou: उत्तरी बुर्किना फासो में मंगलवार को आतंकवादी हमले में 35 नागरिक मारे गए. जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं. पश्चिम अफ्रीकी देश में पिछले पांच वर्ष में यह सबसे घातक हमला है.

सेना ने बताया कि सैन्य अड्डे और सौउम प्रांत के अरबिंदा शहर में हुए दो हमलों में सात सैनिक और 80 जिहादी भी मारे गए.

इसे भी पढ़ेंः#CAA_NRC पर BJP MLA के बिगड़ैल बोल, कहा- विरोध कर रहे लोगों का एक घंटे में हो सकता है सफाया

माली और नाइजर सीमा से लगे बुर्किना फासो में लगातार जिहादी हमले होते रहते हैं. ऐसे हमलों में 2015 की शुरुआत से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है.

आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा,‘आतंकवादियों के एक बड़े गुट ने सैन्य अड्डे और अरबिंदा में आम नागरिकों पर एक साथ हमला किया.’

बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोश मार्क काबोर ने ट्वीट किया,‘बर्बर हमले में 35 नागरिक मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं.’उन्होंने साथ ही रक्षा एवं सुरक्षा बलों की वारता तथा प्रतिबद्धता की सराहना भी की.

संचार मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता रेमीस डंडजिनौ ने बाद में बताया कि 31 महिलाएं मारी गई हैं और करीब 20 सैनिक घायल हुए हैं. राष्ट्रपति ने 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

सेना ने बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार जिहादियों ने सुबह हमला किया जो कई घंटों तक चला. बाद में, वायु सेना की मदद से सशस्त्र सेना ने आतंकवादियों को खदेड़ दिया.

किसी समूह ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह अक्सर यहां जिहादी हमलों को अंजाम देते रहते हैं.

इसे भी पढ़ेंःबैंकों की संपत्ति गुणवत्ता सुधरी, सितंबर तिमाही में फंसा कर्ज 9.1 प्रतिशत पर स्थिर: आरबीआइ रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button