
CHAKRADHARPUR : चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतालिया पंचायत अंतर्गत स्थित सुकरूडीह में आसनतालिया कुड़मि समाज के तत्वाधान में डे नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें कुल 24 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच चक्रधरपुर के मुंडियादल एफसी और मनोहरपुर के बडपोश एफसी के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में बडपोश एफसी की टीम 2-0 से विजेता रही वहीं मुंडियादल एफसी की टीम उपविजेता बनी. तीसरा स्थान संग्राम एफसी रोलाडीह ने प्राप्त किया. पुरस्कार वितरण क्रांतिकारी सह समाजसेवी दिनेश महतो, बसंत महतो और रोमित महतो के द्वारा किया गया. कुड़मि समाज द्वारा सुकरूडीह में पिछले पांच वर्षों से डे नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह रहता है. इससे पहले क्षेत्र के लोग नाइट फुटबॉल मैच टीवी पर ही देखा करते थे. इस फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से कृष्णा महतो, कमलेश महतो, सुर्य प्रकाश महतो, राजेश महतो, हरी मिंज, राजा राम महतो, गंगाधर महतो, बालेश्वर महतो, अमर सिंह हेंब्रम, पांडू हेंब्रम, प्रकाश महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.




