Fashion/Film/T.VNational

#Indian2Accident: कमल हसन की फिल्म सेट पर हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत-10 जख्मी

Chennai: सुपरस्टार कमल हसन की फिल्म सेट पर भयानक हादसा हुआ है. बुधवार रात क्रेन के गिरने की वजह से तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.
चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो में क्रेन के क्रैश होने के कारण एक असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गयी.

इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं. खबर है कि जब ये हादसा हुआ, उस वक्त कमल हसन सेट पर ही मौजूद थे. उन्होंने अस्पताल पहुंचकर लोगों का हाल-चाल पूछा है. और ट्विटर पर दुर्घटना को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की है.

इसे भी पढ़ेंः#DhulluMahto: क्या सिस्टम और पुलिस-प्रशासन इस आरोप से मुक्त हो पायेगा कि वह गुलाम नहीं है

असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन की मौत

हादसा उस वक्त हुआ जब एक बड़ी क्रेन क्रू मेंबर्स पर गिर गई जो मौके पर मौजूद थे. इस हादसे में मरने वालों मं मधु (29 साल), चंद्रन (60 साल) शामिल हैं.

इसके अलावा एक असिस्टेंट डायरेक्टर कृष्णा की भी इस हादसे में जान चली गई है. कृष्णा 34 साल के थे. फिल्म इंडियन-2 की शूटिंग ईवीपी एस्टेट स्पॉट पर चल रही थी, उसी दौरान रात करीब 9.30 बजे ये हादसा हुआ.

कुछ दिनों पहले जारी हुआ फिल्म इंडियन-2 का पोस्टर

साउथ की फिल्मों के दिग्गज स्टार और बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय से लोहा मनवाने वाले कमल हसन ने हादसे के बाद ट्विटर पर मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

उन्होंने कहा, ‘मैंने कई दुर्घटनाओं का सामना किया और उन पर काबू पाया. मगर आज का हादसा सबसे भयावह है. मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया. उनके परिवारों का दुख मेरे अपने दर्द से कई गुना अधिक होगा. मैं उनके प्रति गहरा दुख और संवेदना प्रकट करता हूं.’

बता दें कि फिल्म इंडियन-2 को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में कमल एक बुजुर्ग के किरदार में नजर आयेंगे. माना जा रहा है कि ये फिल्म कमल हासन की आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्टिंग छोड़ने की बात कही थी.

फिल्म इंडियन-2 1996 में कमल हासन की मूवी इंडियन का सीक्वल है. हाल ही इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था. फिल्म को “लायका” के बैनर तले बनाया जा रहा है. इसमें सिद्धार्थ और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Tamilnadu: बस-लॉरी की टक्कर में 20 लोगों की मौत- कई घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button