National

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया

Kolkata: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है जिसके चलते फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 89 वर्षीय सोमनाथ चटर्जी को किडनी में शिकायत के बाद शुक्रवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसे भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले कई बीजेपी दिग्गजों की गिरिडीह लोकसभा सीट पर है नजर !

दिमाग में खून जमा होने की शिकायत

चटर्जी के करीबियों के मुताबिक वे बीते जून से ही बीमार चल रहेे हैं. तब उनके दिमाग मेें खून जमा होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके अलावा वे फेफड़ों, लीवर और मूत्राशय संबंधी दिक्कतों से भी जूझ रहे हैं. 2014 में उन्हें हल्का सेरेब्रल अटैक भी पड़ा था.

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस ने सपा-बसपा चेताया, कमतर नहीं आंकें, साथ नहीं रखा तो होगा भाजपा को फायदा

दस बार लोकसभा सांसद रहे सोमनाथ चटर्जी

सोमनाथ चटर्जी सीपीएम से दस बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं. 2004 से 2009 तक वे लोकसभा अध्यक्ष रहे. 2008 में सीपीएम ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था क्योंकि भारत-अमेरिका न्यूक्लियर डील के मुद्दे पर सीपीएम ने यूपीए सेे समर्थन वापस ले लिया और चटर्जी को स्पीकर पद से इस्तीफा देने को कहा था. लेकिन, चटर्जी ने इसे मानने से इंकार कर दिया था.

इसे भी पढ़ें-महागठबंधन  विफल प्रयोग है,  लोग मजबूत और नतीजे देने वाली सरकार पसंद करते हैं : मोदी

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button