1st LeadJamshedpurJharkhandRanchiSports

टाटा में 20 अप्रैल से 2ND HOCKEY INDIA JUNIOR MEN ACADEMY नेशनल चैंपियनशिप

Ranchi : दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर हॉकी एकेडमी नेशनल चैम्पियनशिप 20 अप्रैल से नवल टाटा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, जमशेदपुर में शुरू होगी. 1 मई तक इसका रोमांच देखने को मिलेगा. इसमें पूरे भारत वर्ष से 31टीमें भाग ले रही हैं.

इस हॉकी इंडियन एकेडमी नेशनल चैम्पियनशिप का विधिवत उद्घाटन कल 2 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे किया जाएगा. इसके उद्घाटन समारोह के लिए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो निगमबम आज राँची पहुंचे. राँची पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हॉकी झारखंड के CEO रजनीश कुमार ने हॉकी झारखंड के ऑफिस में कुमार ने स्वागत किया. कल सुबह हॉकी झारखंड के पदाधिकारी ज्ञानेन्द्रो के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे.

 

इसे भी पढ़ें : रांची से जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन आईआरसीटीसी 2022 के एजेंडे में शामिल, जीएम ने सांसद को भेजा पत्र

Related Articles

Back to top button