
Ranchi : लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का पहला अर्घ्य शनिवार को होना है. लेकिन रांची नगर निगम के कई वार्डों में साफ-सफाई की पूरी तैयारी नहीं होने से छठव्रतियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.
आलम यह है कि वार्ड 28 स्थित मधुकम तालाब के पास नाली का पानी बीच सड़क में बह रहा है. इससे नाराज पार्षद धरने पर बैठने की बात कर चुके हैं. वार्ड की पार्षद रश्मि चौधरी का कहना है कि करीब 15 दिन पहले ही निगम से साफ-सफाई को लेकर एक शिकायत की थी, लेकिन अभी तक इस और कोई कदम नहीं उठाया गया है.
दूसरी और सफाईकर्मियों की कमी के कारण वार्ड 39 के पार्षद वेदप्रकाश खुद ही सफाई काम करने लगे हैं. निगम की इन कमियों को देखकर दोनों पार्षद सोशल नाराज हैं और सोशल मीडिया में खुलकर नाराजगी जता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- #Delhi: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर RDX से भरा लावारिस बैग बरामद, सुरक्षा सख्त
कर्मियों की कमी से परेशान पार्षद कर रहे सफाई
पार्षद वेदप्रकाश ने पार्षद ग्रूप में एक फोटो शेयर किया है. जिसमें वो छठ पूजा को लेकर खुद सफाई करते दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि निगम के कर्मियों की कमी के कारण वे खुद सफाई का काम कर रहे हैं.

जब उनसे फोन पर पूरी जानकारी ली गयी, तो उनका कहना था कि अब निगम की तैयारी पर क्या बात करें. जब निगम को ही इसकी चिंता नहीं है, तो छठ महापर्व पर स्वंय ही लोगों को आगे बढ़कर साफ-सफाई में सेवा देना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection : संथाल की 4 सीटों पर सोरेन परिवार लड़ सकता है चुनाव, दुमका से बसंत भी होंगे चुनावी दंगल में
दो दिन पहले शिकायत का निदान करना निंदनीय
पार्षद रश्मि चौधरी का कहना है कि दीपावली के पहले ही उनके वार्ड की सफाई सहित कई कामों के लिए निगम को एक आवेदन कर शिकायत की गयी थी. आवेदन में जेसीबी की कमी की बात का प्रमुखता से जिक्र हुआ था. लेकिन शिकायत के निदान का प्रयास निगम तरफ से नहीं हुआ है.
शिकायत से नाराज जब पार्षद ने धरने की चेतावनी निगम को दी, तो शुक्रवार को निगम की आंखे खुली. आनन-फानन में अस्थायी रूप से निगम ने जेसीबी द्वारा सफाई का काम शुरू कराया. पार्षद का कहना है कि 15 दिन पहले हुई शिकायत का हल छठ पूजा के दो दिन पहले करना निंदनीय है.




