
New Delhi: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर राजनीति भी तेज हो रही है. प्रदूषण से बचने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्कूली बच्चों के बीच मास्क बांटे. साथ ही राज्य में बढ़ते प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. और बच्चों को भी बताया कि पराली जलाने के कारण किस तरह से दिल्ली की हवा दूषित हो रही है.
कैप्टन और खट्टर अंकल को लिखें चिट्ठी- केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शहर के स्कूली बच्चों से कहा कि पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली के कारण यहां वायु प्रदूषण फैल रहा है और इसके लिए वे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख कर इसे नियंत्रित करने की अपील करें.
इसे भी पढ़ेंःबिना लड़े ही गोमिया विधानसभा क्षेत्र में हार चुकी है कांग्रेस, इज्जत बचाने के लिए गठबंधन का ले रही आड़
Delhi CM: Pollution level has deteriorated in Delhi due to smoke from stubble burning in adjoining states, whose number has doubled this year. People are facing difficulty in breathing, & to provide relief, we’re distributing 2 masks to each student in private & govt schools. https://t.co/A5Em3t0vd2 pic.twitter.com/zXEqQoWZvU
— ANI (@ANI) November 1, 2019
केजरीवाल ने प्रदूषण से स्कूली बच्चों को बचाने की सरकार की पहल के तहत विद्यार्थियों को मास्क बांटे और उन्हें पराली जलाए जाने के बारे में भी बताया. दिल्ली सरकार ने निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों को बांटने के लिए 50 लाख ‘एन95’ मास्क खरीदे हैं.
उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली के कारण दिल्ली में प्रदूषण हो रहा है. सीएम ने बच्चों से कहा कि वो कृपया कर कैप्टन अंकल और खट्टर अंकल को पत्र लिखें और कहें कि कृपया हमारी सेहत का ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ेंः#Delhi: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लावारिस बैग में RDX होने का शक, सुरक्षा सख्त
उन्होंने खुद भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बच्चों की सेहत के बारे में सोचने और पराली जलाने से रोकने के लिए कदम उठाने की अपील भी की.
मुख्यमंत्री ने बच्चों से राष्ट्रीय राजधानी में कूड़ा जलाने से रोकने में मदद करने की अपील भी की. उन्होंने कहा, हमें दिल्ली में कूड़ा जलने से रोकना होगा. अगर आप किसी को ऐसा करते देखें, तो उनसे ऐसा ना करने की अपील करें. अगर वे ना मानें तो फिर उनकी शिकायत करने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर है.
इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection : संथाल की 4 सीटों पर सोरेन परिवार लड़ सकता है चुनाव, दुमका से बसंत भी होंगे चुनावी दंगल में




