
Ranchi: झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 नए आईपीएस को बैज लगा उन्हें शुभकामनाएं दी. 24 नवप्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमें 2017 बैच के छह आईपीएस मिले, जिसमें सरोजनी लकड़ा, एमेल्डा एक्का, सादिक अनवर रिजवी, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडेय और विजय आशीष कुजूर शामिल हैं
झारखण्ड मंत्रालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम में नव प्रोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।
इस प्रोन्नति से राज्य में पुलिसिंग और विधि व्यवस्था के लिए जो पदाधिकारियों की कमी थी उस कमी को कुछ हद तक भरने में सहायता मिलेगी। आप… pic.twitter.com/wgCJXWCOcs— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 24, 2023
2019 बैच के 12 आईपीएस मिले, जिसमें दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडे व अनिमेष नैथानी शामिल है.
2020 बैच के छह आईपीएस को जिसमें, अजय कुमार, आरिफ एकराम, डॉ विमल कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली और पीतांबर सिंह खेरवार शामिल है. इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह,गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सीएम के सचिव विनय चौबे, डीजीपी अजय कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे.




