JharkhandRanchi

खनन प्रभावित 23 गांवों को मिलेगा सोलर युक्त जलापूर्ति योजना से पानी

Palamu : बिजली संकट को देखते हुए सोलर सिस्टम से लैस योजनाओं को पूरा करने की दिशा में पहल तेज की गयी है. जिले के अभावग्रस्त क्षेत्रों में ऐसी योजनाओं को पहुंचाने की तैयारी है. पलामू जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में से एक छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों में सोलरयुक्त जलापूर्ति योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें- अडाणी के लिए घोषित हुआ गोड्डा में SEZ, सरकार के लिए राज्यहित से बड़ा कॉरपोरेट हित- प्रदीप यादव

खनन प्रभावित गांवों में बहाल होगी जलापूर्ति योजना

छतरपुर, पाटन और नौडीहा बाजार प्रखंडों के खनन प्रभावित लगभग 23 गांवों में सोलर युक्त ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण किया जायेगा. इस पर लगभग 4 करोड़ 9 लाख रुपये खर्च होंगे. योजना को पलामू जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट कोष न्यास परिसद की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है. छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए स्थानीय विधायक राधाकृष्ण किशोर ने ट्रस्ट के अध्यक्ष सह उपायुक्त से खनन प्रभावित गांवों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के निर्माण की अनुशंसा की थी.

इसे भी पढ़ें- 40.19 लाख खर्च कर वन विभाग तैयार करेगा एक लाख बांस के पौधे

खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में लगी मुहर

विधायक की स्वीकृति पर उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया था. 20 फरवरी को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की हुई बैठक में सर्वसम्मति से 23 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी. बतादें कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के आधारभूत संरचना व अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा वर्ष 2015 में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया गया था.

जिला में ट्रस्ट के पास लगभग 16 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं. इस संबंध में विधायक किशोर ने कहा कि सोलरयुक्त ग्रामीण जलापूर्ति योजना से खनन क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या दूर होगी. इस योजना से छतरपुर प्रखंड के 11, नौडीहा बाजार के 6  और पाटन प्रखंड के 7 गांव लाभावंति होंगे. मौके पर पलामू के सांसद वीडी राम भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- पुलवामा के शहीदों को मदद देने की घोषणा कर भूल गयी झारखंड सरकार, सीएम और मंत्रियों ने नहीं दिया अबतक…

Related Articles

Back to top button