
Giridih : कोरोना काल में गरीबों को मिलने वाले चना वितरण में घोटाला की सूचना है. यह घोटाला गिरिडीह आपूर्ति विभाग में हुआ. इसका समय पिछले साल अक्टूबर और नवंबर माह बताया जा रहा है.
पहले यह घोटाला सदर व गांडेय प्रखंड में होने की बात सामने आ रही थी. लेकिन अब घोटाला पूरे जिले में होने की बात कही जा रही है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया है.
इस संबंध में कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है.
घोटाले में आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के साथ डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार के शामिल होने की बात भी कही जा रही है.
घोटाले की सत्यता को लेकर सदर प्रखंड के कई राशन डीलरों से संपर्क किया गया. इनमें कुछ डीलरों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि उनलोगों को भी घोटाले की जानकारी मिली थी. सूचना थी कि गत जून से सभी कार्डधारियों के बीच चना का वितरण होगा. लेकिन इसमें गड़बड़ी हई.
गांडेय में वितरण के लिए अक्टूबर माह में 256 विक्टंल और नवंबर माह के लिए आंवटन मिल गया था. लेकिन ना तो अनाज डीलरों के पास पहुंचा, और ना ही कार्डधारियों के तक. कुछ डीलरों ने कहा कि अक्टूबर और नवंबर तक तक का आंवटन आपूर्ति विभाग को मिल गया था. डोर स्टेप डिलीवरी में लगे संवेदकों ने चना का उठाव तक किया. लेकिन यह लाभुकों तक नहीं पहुंचा.




