
Ranchi: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा. मंगलवार को डीजीपी नीरज सिन्हा के साथ सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह ने मुलाकात की और पुलिस मुख्यालय में हुई. दोनों अधिकारियों की मुलाकात के बाद संभावना है कि झारखंड में नक्सल अभियान को और तेज किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :नगर विकास के 12 पदाधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापन
झारखंड पुलिस को हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ एक के बाद एक कई बड़ी सफलता मिली हैं. बिते दिनों सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली बुद्धेश्वर उरांव, पीएलएफआई के इनामी नक्सली शनीचर सुरीन को मुठभेड़ में मार गिराया. इसके बाद पुलिस ने हार्डकोर नक्सली अजय पूर्ती समेत 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.
झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता के बाद सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह झारखण्ड पहुंच गए और गुमला और खूंटी का दौरा कर पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ अभियान को तेज करने पर चर्चा किया गया. सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के बीच समन्वय को लेकर भी मीटिंग में बात हुई. मीटिंग के दौरान झारखंड में बड़े अभियान की प्लानिंग भी तय हुई वहीं अब तक जो अभियान चल रहे हैं उसकी समीक्षा भी की गई.
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल होमकर के अनुसार नक्सली संगठन अपने छुपे हुए और सफेदपोश हितैषियों की मदद से लेवी की वसूली करते हैं. ऐसे में अब उन पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है. हाल में आत्मसमर्पण करने वाले कई नक्सलियों ने मददगारों के नाम का खुलासा किया था. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के अनुसार लेवी के तौर पर मोटी रकम माओवादियों को देते हैं.
इसे भी पढ़ें :दहशत: राजस्थान के बीकानेर में 5.3 तीव्रता का भूकंप, मेघालय-लद्दाख में भी हिली धरती




