Uncategorized

2000 एपिसोड पूरे कर ‘बालिका वधु’ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में

मुंबई : टेलीविजन धारावाहिक ‘बालिका वधु’ के हिंदी टेलीविजन जगत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला धारावाहिक है और अब यह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है। सामाजिक मुद्दों को दर्शाता यह धारावाहिक 2,000 एपिसोड पूरा कर चुका है।

मूल रूप से बाल विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित इस धारावाहिक में एक बालिका वधु आनंदी के जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाया गया है।

अपने जीवन के अनुभवों से सीख लेती आनंदी समाज की पिछड़ी सोच वाले लोगों और परंपराओं के खिलाफ संघर्ष करती है और अब इस धारावाहिक की कहानी आनंदी की बेटी नंदिनी पर केंद्रित है, जो स्वयं बाल विवाह का शिकार रही।

टेलीविजन चैनल ‘कलर्स’ के कार्यक्रम प्रमुख मनीष शर्मा ने अपने एक बयान में कहा, “धारावहिक की कहानी, अच्छी पटकथा और प्रेरणादायक पात्रों ने दर्शकों पर खासा प्रभाव डाला है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में शामिल होना धारावाहिक के लिए एक नई उपलब्धि है। मैं इसके लिए अपने दर्शकों द्वारा दिए गए समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button